|
PHOTO GALLERY/EVENT GALLERY - 2015 |
हिन्दी् पखवाड़ा समारोह (14 सितम्बर 2015 से 24 सितम्बर
2015) |
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क, सीमा शुल्क एवं
सेवाकर आयुक्तालय, औरंगाबाद में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य
में दिनांक 14.09.2015 से 24.09.2014 तक हिन्दी पखवाडे़ का
आयोजन किया गयाI श्री सी. एल. महर, आयुक्त महोदय एवं अन्य
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर हिन्दी पखवाडे़
का उद्घाटन किया गयाI आयुक्त महोदय ने अपने सम्बोधन में
हिन्दी भाषा की व्यापकता, सरलता तथा सहजता का उल्लेख
कियाI उन्होंने सरकारी कामकाज में हिन्दी के प्रयोग को
निरन्तर बढ़ाने के लिए अपना कामकाज अधिक से अधिक हिन्दी
में करने का आह्वान कियाI इस अवसर पर कार्यालय के
पुस्तकालय में उपलब्ध हिन्दी पुस्तकों की प्रदर्शनी का
आयोजन किया गयाI प्रदर्शनी में पुस्तकालय में उपलब्ध ढेरों
रोचक कहानियों व अन्य विषयों की पुस्तकें रखी गई, जिनमें
चयन कर अधिकारियों ने पढने के लिए पुस्तकें जारी करवाईI
इस दौरान हिन्दी के प्रगामी प्रयोग एवं
विकास के लिए कम्यूटर पर यूनिकोड में हिन्दी टाईपिंग,
आशुलेखन, निबंध-लेखन, अनुवाद एवं टिप्पण-लेखन तथा हिन्दी
प्रश्नीमंच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें
आयुक्तालय के कार्मिकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लियाI
24 सितम्बर 2015 को हिन्दी प्रश्नमंच
प्रतियोगिता का आयोजन, पुरस्कार वितरण तथा हिन्दी् पखवाडे़
का समापन समारोह का आयोजन किया गयाI तत्पश्चात् हिन्दी
पखवाडे़ के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता
प्रतिभागियों को नकद पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गयाI साथ
ही वर्ष 2014 के दौरान राजभाषा हिन्दी् कार्यान्वयन के लिए
तीन मण्डल कार्यालयों तथा मुख्यालय के तीन अनुभागों को
राजभाषा शील्ड से नवाजा गयाI
|
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
|
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2015) |
केन्द्रीय उत्पाद
शुल्क, सीमा शुल्क तथा सेवाकर आयुक्तालय, औरंगाबाद में
स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया I
श्री कुमार संतोष, आयुक्त महोदय के कर-कमलों द्वारा
ध्ववजारोहण किया गया I तत्पनश्चात उनके द्वारा परेड का
निरीक्षण किया गया I
आयुक्तय महोदय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को
सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी अपने साथ कई जिम्मेदारीयॉ
भी लाती है I आयुक्तालय ने देश के आधारभूत संरचना के विकास
एवं पुनर्निर्माण हेतु वर्ष 2014-15 में 845 करोड़ रूपए
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क के रूप में, 432 करोड़ रूपए सीमा
शुल्क के रूप में तथा 414 करोड़ रूपए सेवाकर के रूप में
अर्थात कुल 1692 (एक हजार छः सौ बानवे) करोड रूपये का
राजस्व संचय किया, इसके लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को
बधाई दी एवं उम्मीद जताई कि आप इसी तरह कर संकलन करते हुए
वर्ष 2015-16 के राजस्व लक्ष्य को हासिल करेंगें I
इस अवसर पर श्री दिनेश पांगरकर, अपर आयुक्त एवं अन्य
अधिकारी उपस्थित थे I कार्यक्रम के अन्त में आयुक्त महोदय
ने विभाग के परिवार के साथ जलपान का आनन्द लिया तथा समारोह
में भाग लेने वाले छोटे बच्चों को निरंतर प्रगति करने की
शुभकामनाऍं दी I |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
|
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस (24 फ़रवरी 2015) |
औरंगाबाद आयुक्तालय में
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास से
मनाया गया | औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त श्री राजेन्दर सिंह
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे | श्री कुमार
संतोष, आयुक्त एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा
आयुक्तालय के सभी स्टॉफ सदस्यों ने अपने परिवारजनों के साथ
कार्यक्रम का आनन्द लिया |
कार्यक्रम में आयुक्त महोदय ने अपने सम्बोधन में केन्द्रीय
उत्पाद शुल्क के इतिहास का जिक्र करते हुए पिछले 71 वर्षों
में विभाग में आए परिवर्तनों का उल्लेख करते हुए स्टॉफ
सदस्यों को इसके अनुरूप ढालने का आह्वान किया तथा औरंगाबाद
आयुक्तालय की वर्ष भर की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए
विभाग के उज्वल भविष्य की कामना की ।
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस के अवसर पर स्टॉफ तथा परिवार
के सभी सदस्यों के लिए विभिन्न प्रतियोंगिताओं का आयोजन
तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया | |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
|
हिन्दी कार्यशाला (28 जनवरी 2015) |
आयुक्तालय में
अधिकारियों को हिन्दी के कार्यान्वयन हेतु राजभाषा नीति
एवं अधिनियम की जानकारी देने एवं कामकाज में राजभाषा
हिन्दी का प्रयोग बढ़ाने के लिए
‘राजभाषा नीति एवं अधिनियम का परिचय एवं कार्यान्वयन
सम्बन्घी जानकारी’ विषय पर 28 जनवरी, 2015 को
आयुक्तालय के प्रशिक्षण-कक्ष में हिन्दीं कार्यशाला का
आयोजन किया गया |
कार्यशाला का शुभारम्भ आयुक्त महोदय श्री. कुमार संतोष
द्वारा किया गया।| कार्यशाला में श्री डी. पी. पांगरकर,
अपर आयुक्त एवं श्री सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र, अपर आयुक्त
तथा कार्यालय के नामित 40 अधिकारियों ने भाग लिया |
आयुक्त महोदय ने अपने सम्बोधन में कहा कि राजभाषा हिन्दी
में कामकाज करना हम सबका संवैधानिक दायित्व एवं नैतिक
कर्तव्य है | सरकारी कामकाज में हिन्दी पत्राचार हेतु
औरंगाबाद आयुक्तालय हेतु निर्धारित 90 प्रतिशत के लक्ष्य
को प्राप्त करने के लिए सभी अधिकारी अपना अधिकाधिक कामकाज
हिन्दी में करें |
कार्यशाला में अतिथि व्याख्याता श्री प्रवीण कुमार सोनी,
हिन्दी अनुवादक, कर्मचारी भविष्य निधि के आयुक्त का
कार्यालय, औरंगाबाद ने राजभाषा नीति एवं अधिनियम की
विस्तृत जानकारी दी | |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
|
गणतंत्र दिवस समारोह (26 जनवरी 2015) |
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क, सीमा शुल्क तथा
सेवाकर आयुक्तालय, औरंगाबाद में 66 वां गणतंत्र दिवस
समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | श्री. कुमार संतोष,
आयुक्त महोदय के कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण एवं तत्पश्चात्
उनके द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया |
आयुक्त महोदय ने अपने सम्बोधन में गणतंत्र दिवस एवं
अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस के शुभ अवसर पर हार्दिक
बधाई व शुभकामनाऍं दी | बीते 65 वर्षों में राष्ट्र द्वारा
कम्यूटर, विज्ञान, शिक्षा इत्यादि क्षेत्रों में की गई
अद्वितीय प्रगति का जिक्र करते हुए आयुक्त महोदय ने
राष्ट्र् की मजबूत सामाजिक एवं सांस्कृतिक बुनियाद के बारे
में बताया |
आयुक्त महोदय ने आयुक्तालय द्वारा दिसम्बर 2014 तक लगभग
1423 करोड़ रूपए का राजस्व संकलन किए जाने पर हर्ष व्यक्त
किया, साथ ही बहुप्रतिक्षित संवर्ग पुनर्रचना एवं पुनर्गठन
का कार्य सम्पन्न होने तथा उसके कारण हुई पदोन्नतियों के
लिए पदोन्नत्त अधिकारियों को बधाई दी | आयुक्त महोदय ने
भारतीय गणतंत्र को मजबूती प्रदान करने हेतु देश के लिए
कर-संचय का कार्य पूरी प्रतिबद्धता से करने का आह्वान किया
|
कार्यक्रम के अन्त में आयुक्त महोदय ने सभी उपस्थित
अधिकारियों एवं उनके परिवार के साथ जलपान किया तथा समारोह
में भाग लेने वाले बच्चों को निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं
दी | |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
|
|
 |
|
|