|
PHOTO GALLERY/EVENT GALLERY - 2016 |
हिन्दी पखवाड़ा समारोह (14 सितम्बर 2016 से 30 सितम्बर
2016) |
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क, सीमा शुल्क एवं सेवाकर तथा
लेखापरीक्षा आयुक्तालय, औरंगाबाद में संयुक्त रूप से
दिनांक 14.09.2016 से 30.09.2016 तक हिन्दी पखवाडे़ का
आयोजन किया गया I इस दौरान हिन्दी के प्रगामी प्रयोग एवं
विकास के लिए हिंदी प्रश्नमंच, निबंध-लेखन, अनुवाद एवं
टिप्पण-लेखन, आशुलेखन तथा कम्प्यूटर पर यूनिकोड में हिन्दी
टंकण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों
आयुक्तालय के कार्मिकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया I श्री सी.
एल. महर, आयुक्त महोदय एवं अन्य् वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा
दीप प्रज्ज्वलित कर हिन्दी पखवाडे़ का उदघाटन किया गया I
आयुक्त महोदय ने अपने सम्बोधन में राष्ट्रभाषा हिंदी की
महत्वता व्यापकता, सरलता तथा सहजता का उल्ले्ख करते हुए
उसके प्रयोग को निरन्तर बढ़ाने के लिए अपना कामकाज अधिक से
अधिक हिन्दी में करने का आह्वान किया I 29 सितम्बर 2016 को
पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया I कार्यक्रम में
आयुक्त महोदय ने आयुक्तालय की गृह-पत्रिका ‘देवगिरि’ के
बीसवें अंक का विमोचन किया I तत्पश्चात हिन्दी पखवाडे़ के
दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता
प्रतिभागियों को नकद पुरस्का्र तथा प्रशस्ति-पत्र देकर
सम्मानित किया गया I साथ ही वर्ष 2015 के दौरान राजभाषा
हिन्दी कार्यान्वयन के लिए तीन मण्डल कार्यालयों तथा
मुख्यालय एवं लेखापरीक्षा आयुक्तालय के तीन अनुभागों को
राजभाषा शील्ड से नवाजा गया I
|
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
|
स्वतंत्रता दिवस समारोह (15 अगस्त 2016) |
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क, सीमा शुल्क तथा सेवाकर आयुक्तालय,
औरंगाबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ
मनाया गयाI श्री दिनेश पांगरकर, अपर आयुक्त महोदय के
कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गयाI तत्पश्चात उनके
द्वारा परेड का निरीक्षण किया गयाI
अपर आयुक्त महोदय ने अपने सम्बोधन में आयुक्तालय के सभी
अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की आधारभूत संरचना के
विकास एवं पुनर्निर्माण हेतु वर्ष 2015-16 में 1955 करोड़
रूपए का कर संचय करने पर खुशी व्यक्त करते हुए अभिनंदन
कियाI उन्होंने आने वाले दिनों में जी.एस.टी. के लागू होने
की सम्भा्वना जताते हुए उसको लागू करने में आने वाली
चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान कियाI उन्होंने
विश्वास जताया कि जी.एस.टी. कर प्रणाली को लागू करने में
आयुक्तालय अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाएगाI
कार्यक्रम के अन्त में अपर आयुक्त महोदय ने उपस्थित सभी
अधिकारियों एवं विभाग के परिवारजनों के साथ जलपान का आनन्द
लिया तथा समारोह में भाग लेने वाले छोटे बच्चों को निरंतर
प्रगति करने की शुभकामनाऍं दीI
|
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
|
TREE PLANTATION AT OFFICE PREMISES |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
|
गणतंत्र दिवस समारोह (26 जनवरी 2016) |
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क,
सीमा शुल्क तथा सेवाकर आयुक्तालय, औरंगाबाद में 67 वां
गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | श्री.
सी. एल. महर, आयुक्त महोदय के कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण
एवं तत्पश्चात् उनके द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया|
आयुक्त महोदय ने अपने सम्बोधन में गणतंत्र दिवस एवं
अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस के शुभ अवसर पर हार्दिक
बधाई व शुभकामनाऍं दी| आयुक्त महोदय ने सभी कर्मचारीयों /
अधिकारीयों को संबोधित करते हुए इस बात का उल्लेख किया कि
आज का दिन देश के आजादी के लिए अपने प्राणो को न्योछावर
करने वाले शहिदों को नमन करने का है| साथ ही उन्होने
राष्ट्र की आजादी एवं प्रगती मे महाराष्ट्र राज्य के
योगदान को महत्वपु्र्ण बताया| सेवाकर / राजस्व वसुली हेतु
अधिकारीयो / कर्मचारीयों से अपनी संपुर्ण योग्यता एवं
प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आवाहन किया ताकि देश
आर्थिक संपन्नता की ओर अग्रसर हो सके|
कार्यक्रम के अन्त में आयुक्त महोदय ने सभी उपस्थित
अधिकारियों एवं उनके परिवार के साथ जलपान किया तथा समारोह
में भाग लेने वाले बच्चों को निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं
दी|
|
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
 |
|
|
 |
|
|